Bihar News: बूढ़ी गंडक नदी में ऑटो चालक की मौत

Update: 2024-08-25 01:46 GMT
Bihar News: सिकंदरपुर के आश्रमघाट स्थित बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से 35 वर्षीय ऑटो चालक बालूघाट निवासी किशोर सहनी की मौत हो गई। वह शुक्रवार की रात से लापता था। उसका शव शनिवार की दोपहर नदी में मिला। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी सिकंदरपुर थाने को दी गई। सूचना पर पहुंचे दारोगा अमित कुमार ने छानबीन की। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया। दारोगा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है घटना को लेकर मृतक के भाई हरि सहनी ने बताया कि किशोर सहनी पानी का जार ढोने वाला ऑटो चलाता था। वह तीन बच्चों का पिता था। शुक्रवार रात करीब 8 बजे शौच करने की बात कहकर नदी किनारे गया था, उसके बाद नहीं लौटा। राम करीब 11 बजे से खोबजीन की गई पर कुछ पता नहीं चला। शनिवार दोपहर जानकारी मिली की नदी में एक शव मिला है। मौके पर पहुंचे तो शव किशोर सहनी का था। वह ऑटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था।
Tags:    

Similar News

-->