बिहार: पड़ोसी ने महिला की गला रेतकर कर दी हत्या

Update: 2024-10-13 02:13 GMT
बिहार: बिहार के कटिहार जिले में शनिवार को प्रेम प्रसंग में एक महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई। वारदात मुफस्सिल थाना इलाके के हफलागंज शर्मा टोला गांव में दशहरे की देर शाम हुई। एक सनकी युवक 35 साल की महिला की बेरहमी से हत्या करके फरार हो गया। महिला चार बच्चों की मां थी। आरोपी मृतका के पड़ोस में ही रहता है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले की जांच की जा रही है।
राजू शर्मा की 35 वर्षीय पत्नी कंचन देवी शाम को बकरी चरा कर घर लौट रही थी। तभी उसके पड़ोस में रहने वाले हिमाचल शर्मा ने पीछे से उसकी गर्दन पर हसुआ से वार कर दिया।उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतका के ससुर का कहना है कि आरोपी सनकी था, उसने वारदात को अंजाम क्यों दिया यह नहीं पता।
महिला का पति दूसरे प्रदेश में मजदूरी करता है। उसके चार छोटे बच्चे हैं। हत्या के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई। इलाके में चर्चा है कि प्रेम प्रसंग के चलते यह मर्डर किया गया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। जांच के बाद ही हत्या की असली वजह सामने आएगी।
Tags:    

Similar News

-->