Bihar मॉनसून 2025: रिकॉर्ड बारिश के बीच बर्फबारी जैसे हालात

रिकॉर्ड बारिश के बीच बर्फबारी जैसे हालात

Update: 2025-05-30 14:55 GMT

Purnia.पूर्णिया। एक जून को सीमांचल के रास्ते बिहार में मानसून के प्रवेश पर महज 24 घंटे के अंदर ग्रहण लग गया है। स्थिति यह है कि मानसून की गति धीमी पड़ गई है और बिहार में इसके प्रवेश में एक सप्ताह की देरी हो सकती है।इससे रिकॉर्ड बारिश के पूर्वानुमान पर भी फिलहाल ग्रहण लगता दिख रहा है।

हालांकि शुक्रवार को जारी पूर्वानुमान में मानसून सीजन के पहले महीने जून में अभी भी सामान्य से अधिक बारिश की संभावना जताई गई है, लेकिन शेष तीन महीनों में इसकी स्थिति का आकलन करना जटिल हो गया है।मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार मानसून के प्रवेश में अचानक देरी की स्थिति बनने के बावजूद जून में सामान्य के करीब या सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।


Tags:    

Similar News