जनता से रिश्ता वेबडेस्क : बता दें कि शनिवार को बिहार भाजपा के अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि अग्निपथ के विरोध के नाम पर बिहार में उपद्रव की सुनियोजित साजिश की गई। विपक्षी दलों ने अफवाहों का बाजार गर्म किया है और छात्रों को भड़काया। एक खास एजेंडे के तहत सुनियोजित और संगठित तरीके से विरोधी दलों द्वारा पूरे बिहार को तबाह करने की कोशिश हुई। भाजपा के नेताओं और दफ्तरों को लक्ष्य किया गया है। जो पूरे हिन्दुस्तान में नहीं हुआ, वह बिहार में हो रहा है।वहीं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि लोगों के आक्रोश से डॉ. जायसवाल ने अपना संतुलन खो दिया है। इसलिए वह पुलिस-प्रशासन पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। प्रशासन को जदयू या भाजपा से क्या लेना-देना है? उन्हें हमलावरों से पूछना चाहिए कि वे भाजपा को लक्ष्य क्यों किए हुए हैं।

सोर्स-hindustan


Tags: