जनता से रिश्ता वेबडेस्क : प्रखंड में गंडक नदी के जल स्तर में वृद्धि शुक्रवार को भी जारी रही । नेपाल के कई इलाकों में बारिश होने की वजह से वााल्मीकिनगर बराज से 70 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। बाढ़ नियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता सचिन कुमार ने बताया कि 24 घंटे के दौरान नदी के जलस्तर में दस सेंटीमीटर वृद्धि दर्ज की गई है।हालांकि नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 75 सेंटीमीटर नीचे है।

सोर्स-livehindustan


Tags: