बिहार : शक के चलते पति ने बनाई पत्नी के लिए खूनी साजिश

Update: 2022-07-02 10:35 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला पटना के मसौढ़ी थाना इलाके का है। बीती 23 जून को पुलिस ने नदी किनारे से एक प्लास्टिक के बोरे से महिला के शव को बरामद किया था। कुछ दिनों तक लगातार छानबीन के बाद पुलिस ने महिला की पहचान कर ली। महिला की पहचान खुशबू कुमारी पत्नी सुरेंद्र कुमार के रूप में की गई। पहचान करने के बाद पुलिस ने जब पति से बात की तो शक हुआ जिसके आधार पर उसे हिरासत में ले लिया गया।सख्ती से पूछताछ के बाद पति ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी पति ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह अपनी पत्नी के गलत चरित्र से काफी ज्यादा नाराज था। तंग आकर उसने पत्नी को मारने का प्लान बनाया। इस प्लान में उसने अपने दोस्तों को भी शामिल किया। एक दिन मौका पाकर आरोपी ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। जिसके बाद अपने दोस्तों संग मिलकर उसके शव को नदी किनारे फेंक दिया। पति से पूछताछ के पुलिस ने हत्या में शामिल अन्य चार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

source-hindustan


Tags:    

Similar News