Bihar: बिहार में 10 साल की मासूम के साथ किया गंदा काम

Update: 2024-07-29 05:41 GMT
Bihar बिहार: बिहार के जहानाबाद एक दस वर्षीय मासूम के साथ दूराचार का मामला सामने आया है। घटना हुलासगंज थाना इलाके के एक गांव का है। दुष्कर्म का आरोप गांव के एक लड़के पर लगा है जो खुद भी नाबालिग है जो फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर है। हुलासगंज थाने में कांड की प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस पीड़िता से जानकारी लेकर कार्रवाई कर रही है। पीड़िता का जहानाबाद मेडिकल कॉलेज के हॉस्पिटल में इलाज कराया जा रहा है। पीड़िता के परिजन द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार नाबालिग लड़की गांव के मंदिर में पूजा करने गयी थी। पूजा कर वह लौट रही थी कि गांव के आरोपी लड़के से भेंट हो गई। लड़का खुद भी नाबालिग है। घर पहुंचने के बहाने आरोपी उसे बाइक पर बैठा लिया और बहला फुसलाकर कर गांव से बाहर सुनसान जगह पर ले गया। अकेले में उसने लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। उसके बाद परिजनों द्वारा इस घटना को लेकर हुलास गंज थाना पुलिस को पूरी सूचना दी गई। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार लड़की जबरदस्ती की इस वारदात से काफी जख्मी हो गई है। उसका ट्रीटमेंट पुलिस की देखरेख में कराया जा रहा है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि पीड़ित के परिजनों द्वारा शिकायत की गई है। मेडिकल जांच का इंतजार किया जा रहा है। उसके बाद पुलिस आगे की कार्रवा करेगी। फिलहाल लड़के की तलाश की जा रही है जिसपर लड़की दुष्कर्म का आरोप लगा रही है। इस बीच आरोपी लड़के की गिरफ्तारी की प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
Tags:    

Similar News

-->