बिहार : समारोहपूर्वक मनायी गयी स्वतंत्रता सेनानी की पुण्यतिथि

Update: 2022-06-19 11:23 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : जिले के गोपालगंज सदर प्रखंड के तिरबिरवां गांव में शनिवार को स्वतंत्रता सेनानी स्व. कमला प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि समारोहपूर्वक मनायी गयी। जिसमें शामिल गणमान्य लोगों ने स्वतंत्रता सेनानी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर एक गोष्ठी भी आयोजित की गयी। जिसमें स्वतंत्रता सेनानी द्वारा देश की आजादी को लेकर किए गए त्याग,बलिदान व कार्यों पर चर्चा की गयी। उनके बताए गए आदर्शों पर चलने की बात कही गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्ण मोहन सिंह ने की। मौके पर अधिवक्ता उपेन्द्र नाथ उपाध्याय, राजेश्वर सिंह, सदानदं सिंह, संतोष सिंह, चिदानंद सिंह, पूर्व प्रमुख रामकुमार सिंह , परमात्मा सिंह व अन्य गणमान्य मौजूद थे।

सोर्स-hindustan

Tags:    

Similar News

-->