बिहार के दरभंगा जिले से एक ऐसी खबर सामने आ रही है. जिस सुन सभी लड़कियों को हिम्मत मिलेगी. जिले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक लड़की मनचले को सबक सिखाती हुई नजर आ रही है. दो लड़कियां मिलकर मनचले युवक की पिटाई कर रही हैं. बताया जा रहा है कि लड़की कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी तब ही कॉलेज के बगल में ही युवक ने उसे रास्ते में ही रोक लिया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा. जिसका बाद लड़की ने शोर मचाना शुरू कर दिया.
युवक लड़की के साथ करा रहा था छेड़छाड़
वायरल वीडियो जिला के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र का है. जहां एक युवक लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहा था. जैसे ही लड़की के चिल्लाने की आवाज लोगों ने सुनी मौके पर भीड़ जुट गई. भीड़ ने उसे पकड़ लिया. जिसके बाद एक लड़की भीड़ से निकलकर सामने आई और पीड़ित लड़की का साथ देते हुए मनचले की पिटाई शुरू कर दी. युवक की दोनों ने मिलकर जमकर पिटाई कर दी.
 दोनों का चल रहा था प्रेम प्रसंग
आपको बता दें कि, पूरे मामले को लेकर बताया जा रहा है कि दोनों का पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था. जब इस बात की जानकरी लड़की के परिजनों को हुई तो उन्होंने उसे लड़के से दूर रहने को कहा जिसके बाद लड़की ने अपने परिवार की बात मानते हुए उससे दुरी बना ली जो की लड़के को बर्दाश्त नहीं हुई और वो उससे बात करने की कोशिश करता रहा. कुछ दिनों बाद लड़का अचानक यूनिवर्सिटी परिसर में उसके सामने आ गया और जबरदस्ती साथ रहने को कहने लगा. मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को समझा - बुझा कर मामला शांत कराया.
Tags: