बिहार : अग्निपथ योजना के खिलाफ बवाल में गिरफ्तार चार आरोपितों की बेल अर्जी खारिज

Update: 2022-06-22 13:18 GMT

जनता से रिश्ता : अग्निपथ योजना के खिलाफ बवाल में गिरफ्तार चार आरोपितों की बेल अर्जी एसीजेएम ज्योति कुमार कश्यप ने बुधवार को खारिज कर दी है। इनमें कांटी थाना के वीरपुर का सत्यम कुमार, मुशहरी थाना के डुमरी का हिमांशु राज, मनियारी थाना के बाघी का अभय कुमार व करजा थाना के रक्सा का राजीव कुमार शामिल है।

काजी मोहम्मदपुर पुलिस ने सभी आरोपितों को जंक्शन के पास माड़ीपुर से 18 जून को गिरफ्तार किया गया था। अगले दिन एसीजेएम कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। इस संबंध में काजी मोहम्मदपुर थाना के सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार दूबे ने एफआईआर दर्ज कराई थी।

सोर्स-hindustan

Tags:    

Similar News