Patna पटना : बिहार के पटना जिले में दनियावां-हिलसा राज्य राजमार्ग-4 पर शनिवार सुबह एक ट्रक और ऑटो-रिक्शा के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने यह जानकारी दी। हिलसा से फतुहा त्रिवेणी जाकर गंगा स्नान करने वाले एक ऑटो-रिक्शा में सवार बारह तीर्थयात्री सुबह करीब छह बजे सिगरियावां थाने के पास एक ट्रक से आमने-सामने टकरा गए। पांच महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक पुरुष समेत चार अन्य की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। घायलों को इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) ले जाया गया।
पटना के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विक्रम सिहाग ने बताया, "पीड़ित नालंदा जिले के निवासी थे और गंगा नदी में स्नान के लिए फतुहा जा रहे थे। संबंधित अधिकारियों को राज्य राजमार्ग पर सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए सुरक्षा उपाय लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।"
Tags: