बिहार में बड़ी घटना : पेट्रोल पंप के पास ट्रक में लगी आग, गैरेज में खड़ी कार और दो दुकानें जलीं

Update: 2024-04-04 12:25 GMT
बिहार : वैशाली के पातेपुर प्रखंड स्थित बहुआरा चौक के पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक में अचानक आग लग गई। लगने से अफरातफरी मच गई। देखते ही देख आग भयावह रूप धारण कर लिया। और, बगल के एक गैरेज में लगी स्विफ्ट डिजायर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आने से गैरेज एवं बगल में रखे दो गुमटी जल गए।
 देखते ही देखते ट्रक और स्विफ्ट डिजायर धू धू कर जल गए। मौके पर आसपास के लोग जुट गए। घटना की जानकारी स्थानीय थाना की पुलिस एवं दमकल कर्मियों को दी गई। सूचना पर पहुंची दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक कार और ट्रक बुरी तरह जल चुका था। इस दौरान मौके पर अफरातफरी मच गई। इस दौरान किसी व्यक्ति की हताहत होने की खबर नहीं है। लोगों का कहना है कि सही समय पर आग पर काबू पा लिया गया। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
Tags:    

Similar News