Bhagalpur: विश्व रेड क्रॉस दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुई

Update: 2025-05-08 12:18 GMT

भागलपुर: जिले के मध्य विद्यालय जगदीशपुर में गुरुवार को विश्व रेड क्रॉस दिवस पर विद्यालय के ईको क्लब द्वारा मानवता को जानने का प्रयास किया गया।

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र ने कहा कि देश के वर्तमान हालात को देखते हुए रेड क्रॉस के बारे जानकारी प्राप्त करना तथा उनके गतिविधि को सीखने का प्रयास करना बहुत ही मददगार साबित होगा। छात्रों को इसके बारे में जानकारी देते हुए आपदा के समय इनके द्वारा किए गए कार्यों के बारे बताया गया।

इस मौके पर शिक्षक बिन्दु कुमारी, वीवी नाहिदा, नवल किशोर पंजियारा, अभिनाश सरोज, नीरज कुमार, मुरली कुमार मंडल, कौशिल्या कुमारी सहित सभी शिक्षक तथा छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Tags:    

Similar News