Bhagalpur: तेज रफ्तार पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, तीन यात्रियों को चोट

Update: 2025-05-20 03:29 GMT

भागलपुर: जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के दोगच्छी मोड़ के समीप सोमवार को ऑटो और पिकअप वेन के बीच टक्कर हो गई। जिससे ऑटो पर सवार तीन लोग जख्मी हो गए।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया है। अमरपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले ऑटो चालक गुलशन कुमार ने बताया कि हम भागलपुर की तरफ से आ रहे थे। गाड़ी का इंडिकेटर भी जला रहे थे। फिर भी सुल्तानगंज की तरफ से आ रही पिकअप वेन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने दोनों वाहन को जब्त कर लिया है।

Tags:    

Similar News