बिहार का घोड़ा बना बादशाह, पढ़े पूरी खबर

अंतर्राज्यीय घुड़दौड़ प्रतियोगिता में यूपी बिहार के 25 घोड़े शामिल हुए थे।

Update: 2022-05-07 07:11 GMT

प्रतीकात्मक तस्वीर 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क :रामगढ़ की धरती पर आयोजित घुड़दौड़ प्रतियोगिता में बिहार के घोड़ाें का दबदबा रहा। बंदीपुर गांव के खेल मैदान पर शुक्रवार को आयोजित महाराणा प्रताप चेतक घुड़दौड़ प्रतियोगिता में तीनों पुरस्कार बिहार के घोड़ों को मिला। अंतर्राज्यीय घुड़दौड़ प्रतियोगिता में यूपी बिहार के 25 घोड़े शामिल हुए थे। प्रतियोगिता का शुभारंभ बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खां व एमएलसी संतोष कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। तदोपरांत मैदान पर घुड़दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। चार राउंड की प्रतियोगिता में चयनित प्रथम व द्वितीय स्थान वाले घोड़े को अंतिम राउंड में प्रवेश की अनुमति मिली। इससे पहले बलिया, चंदौली व बनारस तथा मऊ के घोड़े सेमीफाइनल में ही बाहर हो गए। फाइनल प्रतियोगिता में बनारस के नौशाद अली के घोड़ा ने जगह बनाई। लेकिन इस खिताबी मुकाबले में वे ज्यादा कुछ करिश्मा नहीं दिखा सके।

उन्हें चौथे नंबर पर ही संतोष करना पड़ा और इस महाराणा प्रताप चेतक घुड़दौड़ प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए बिहार केसरी के नाम से विख्यात चौसा के मधु यादव का घोड़ा सबको पछाड़ चमचमाती ट्राफी अपने नाम कर लिया। विजेता घोड़ा के घुड़सवारी करने वालों को फ्रिज व नकदी पुरस्कार भी दिया गया।

Tags:    

Similar News

-->