Ballia: विवाद में हुई मारपीट में स्वतंत्रता सेनानी के पुत्र गंभीर रूप से घायल

उन्हें स्थानीय लोगों ने प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया

Update: 2025-05-18 06:35 GMT

बलिया: बैरिया थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव में रास्ते के पुराने विवाद को लेकर शुक्रवार को हुई मारपीट में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पुत्र वेद प्रकाश प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले में उनका एक पैर टूट गया। उन्हें स्थानीय लोगों ने प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया।

घटना की सूचना मिलते ही बैरिया पुलिस मौके पर पहुंची और घायल वेद प्रकाश से तहरीर लेकर हरनारायण यादव और अजय यादव के खिलाफ धारा 115(2), 117(2), 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बताया जा रहा है कि वेद प्रकाश प्रजापति, स्वतंत्रता सेनानी हीतनारायण राम के पुत्र हैं। उनका लंबे समय से गांव के हरनारायण यादव और अजय यादव के साथ रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार को इसी को लेकर कहासुनी हुई, जो मारपीट में बदल गई।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News