दूध देने गए युवक की गोली मारकर हत्या

Update: 2024-03-27 12:21 GMT
बक्सर : दूध देने गए युवक की गोली मार कुछ लोगों ने मंगलवार की रात हत्या कर दी। घटना नगर थाना क्षेत्र के शांति नगर की है। आज बुधवार की शुबह मृतक शशिभूषण राम का शव ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि सर के पास गोली मारी गई है। शव की पहचान होने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
मृतक के परिजनों ने बताया हम लोग शहर के शांतिनगर मोहल्ले में रहते हैं। शाम में यह दूध देने के लिए रेलवे गुमटी की तरफ गया था। लेकिन, देर शाम तक नहीं लौटा। घर में पत्नी व बच्चे उसकी राह देख रहे थे। घर वालों ने उसे फोन करना शुरू किया। लेकिन उससे संपर्क नहीं हुआ। आज बुधवार की सुबह उसका शव शांति नगर के समीप बन रहे रेल ओवर ब्रिज के नीचे देखा गया।
परिजनों की माने तो उसका कुछ विवाद शशि व अटल यादव के साथ था। दिन में वे लोग उसे तलाश रहे थे। जब वह दूध देने जा रहा था। उस वक्त भी कुछ लोग उसे लेने आए थे। हमारा मानना है इस हत्या में उन्हीं लोगों का हाथ है। हालांकि इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने बस स्टैंड के समीप सड़क जाम किया। मौके पर पहुंचे डीएसपी धीरज कुमार ने उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दे मौके से हटाया।
Tags:    

Similar News