एक गाय ने दिया अद्भुत बछड़े को जन्म, गांव के लोगों ने बछड़े को भगवान महादेव के अवतार के रूप में की पूजा

भगवान महादेव के अवतार के रूप में की पूजा

Update: 2022-08-04 10:20 GMT

खगड़िया: बिहार के खगड़िया से हाल ही में एक अनोखी घटना सामने आई है यहाँ एक गाय ने अद्भुत बछड़े को जन्म दिया है। बछड़े के दो सिर एवं तीन आंखें है, गांव के लोग भगवान महादेव का अवतार मानकर बछड़े की पूजा करने लगे। गांव के लोगों ने बछड़े को मंदिर के परिसर में रखा और उसकी सेवा की। मगर मंगलवार देर रात उसकी मौत हो गई। जिसके कारण पूरे गांव में मातम पसर गया। बछड़े की अर्थी सजाकर शवयात्रा निकाली गई। इस के चलते सभी की आंखें नम थी।

बता दे कि इस अद्भुत बछड़े के दो मुंह और तीन आंखें थीं। यह बात गांव में जंगल की आग की भांति फैल गई। काफी आँकड़े में लोग बछड़े को देखने आने लगे। सावन में इस प्रकार के बछड़े के जन्‍म की खबर सुनकर लोग इसे भगवान के तौर पर देखने लगे। यह मामला खगड़िया जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर परबत्ता प्रखंड के अरिया गांव का है।
वही पशुपालक हरिलाल यादव सहित गांव के लोग उस वक़्त गमगीन हो उठे, जब मंगलवार की रात इस अदभुत बछड़े ने दम तोड़ दिया। हरिलाल यादव ने कहा कि सब प्रभु की माया है। यह बछड़ा, इतनी ही देर के लिए ही पृथ्वी पर आया था। मौत के पश्चात् सभी गम में डूब गए। मृत बछड़े देखने काफी आँकड़े में लोग पहुंचे। सभी की आंखें नम थी।


Tags:    

Similar News