बिहार के 12 जिला अधिकारियों का तबादला, देखे सूची

कई जिलाधिकारी को एक जगह से दूसरी जगह का जिलाधिकारी बनाया गया है

Update: 2022-05-08 09:54 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : बिहार सरकार ने बिहार के 12 जिला अधिकारियों का तबादला कर दिया है। कई जिलाधिकारी को एक जगह से दूसरी जगह का जिलाधिकारी बनाया गया है तो कई जगह सचिव स्तर के पदाधिकारी को जिलाधिकारी बनाया गया है। शेखपुरा के जिलाधिकारी इनायत खान का तबादला कर दिया गया है। इनायत खान शहीद सैनिकों के बच्चों को गोद लेकर राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में रही थी।शनिवार को जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार जिलाधिकारी इनायत खान का तबादला बिहार के अररिया जिला कर दिया गया है।

जिला अधिकारी के तबादले के चर्चे काफी दिनों से चल रहे थे। इसी को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई थी । वहीं जिलाधिकारी की तबादला की सूचना शनिवार की रात जारी कर दिया गया।ग्रामीण विकास विभाग के सचिव सावन कुमार को शेखपुरा का जिलाधिकारी बनाया गया है।
देखिए लिस्ट कहां के कौन बने जिला अधिकारी
१ राजकुमार भोजपुर के DM बने।
२ इनायत खान शेखपुरा के डीएम की जगह अररिया की डीएम बनाई गई।
३ बिहार के औद्योगिक क्षेत्र बेगूसराय के तेजतर्रार जिलाधिकारी अरविंद वर्मा मधुबनी के जिलाधिकारी बनाए गए हैं।
४  किशनगंज के नया जिला अधिकारी के रुप में श्री कांत शास्त्री को जिम्मेदारी दी गई है वे बिहार शिक्षा परियोजना में निदेशक के पद पर थे।
५ बेगूसराय के जिला अधिकारी के रूप में भोजपुर के जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा को जिम्मेवारी मिली है।
६ उदित सिंह नवादा के जिलाधिकारी बनाया गया है वे वैशाली के जिलाधिकारी थे।
७ वैशाली के नए जिलाधिकारी का भार नवादा के डी एम एस पाल मीणा को दिया गया है।
८ सुहर्ष भगत को पूर्णिया का नया जिलाधिकारी बनाया गया है वे पहले बांका के जिलाधिकारी थे।
९ सीतामढ़ी के नए जिलाधिकारी मनीष कुमार मीणा होंगे वे पहले जेल आईजी थे।
१० जहानाबाद के जिलाधिकारी रिची पांडे को बनाया गया है पहले पटना में डीडीसी थी।
११ बांका के नए जिलाधिकारी अंशुल कुमार होंगे
१२ शिवहर के नए जिलाधिकारी मुकुल गुप्ता को बनाया गया है
Tags:    

Similar News

-->