असम में पीएफआई के दो सदस्य गिरफ्तार

Update: 2023-06-09 16:21 GMT
गुवाहाटी (आईएएनएस)| प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के दो सदस्यों को असम के बक्सा जिले से गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि 31 वर्षीय रुहुल अमीन और 40 वर्षीय तोता मिया को छह जून को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमें जिले के गोबर्धना क्षेत्र में पीएफआई के दो सदस्यों की आवाजाही के बारे में विशेष जानकारी मिली थी। इसके आधार पर उन्हें पकड़ने के लिए एक अभियान शुरू किया गया था।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों को बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस गिरफ्तार किए गए दोनों पीएफआई सदस्यों से और जानकारी हासिल करने के लिए पूछताछ कर रही है।
--आईएएनएस
Tags:    

Similar News

-->