लद्दाख के पश्चात असम में खतरनाक भूकंप के झटके किए गए महसूस

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने इसकी जानकारी दी है।

Update: 2023-06-09 14:22 GMT

असम | तेजपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.7 मापी गई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने इसकी जानकारी दी है। केंद्र ने बताया कि तेजपुर से 39 किमी पश्चिम में भूकंप का झटका लगा है। इसकी गहराई 10 किमी थी।

बता दें कि इससे पहले 29 मई को भी असम में भूकंप आया था। सोनितपुर में भूकंप के झटके लगे थे। सोमवार सुबह आए भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई थी।उधर, गुरुवार रात केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में भी भूकंप के झटके लगे थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.2 थी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप गुरुवार रात 10 बजकर 22 मिनट पर आया था। हालांकि, भूकंप से किसी तरह की जानमाल की हानि नहीं हुई। भूकंप की गहराई 10 किमी थी।

Tags:    

Similar News