असम के जोरहाट में परिवार के तीन लोगों हत्या, पुलिस की जांच जारी

Update: 2022-06-25 12:07 GMT

नार्थ ईस्ट क्राइम न्यूज़: जोरहाट जिला के मोरियानी में एक परिवार के तीन सदस्यों की नृशंस हत्या किये जाने का मामला सामने आया है। माता-पिता और बेटी सहित एक परिवार के तीन लोगों के शव बरामद हुए हैं।

पुलिस ने शनिवार को बताया है कि हमलावरों ने सुनीत बोरा, उसकी पत्नी और बेटी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। यह परिवार ईंट भट्ठा के मजदूर आवास में रहता था। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।

Tags:    

Similar News