असम के लोगों का बाढ से हुआ बुरा हाल

Update: 2023-06-28 14:40 GMT

असम | अब की बार की बकरा-ईद असमवासियों के लिए ख़ुशी के मौके से ज्यादा भारी बरसात के कारण आ गई बाढ के चलते परेशानी का कारण बनी हुई है। बता दें कि बारपेटा जिले के भेला क्षेत्र के एक गांव शिल्ला में रहने वाले लोगों से बात-चीत करने पर पता चला कि बाढ़ के कारण 15-20 गांव प्रभावित हुए हैं। लोगों को बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ के पानी से उनका ईदगाह मैदान डूब गया है। जिसके चलते वे इस बार की बकरा- ईद नही मना पाएंगे।

जानकारी के मुताबिक बारपेटा जिले के 93 गांवों के 67,000 से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। वहीं 15 गांवों के ग्रामीणों ने कहा कि बाढ़ के कारण वे इस साल ईद-उल-अजहा नहीं मना पाएंगे। गांववालों का कहना है कि उन्हे ईद मनाने कहीं और जाना पड़ेगा। उन्होंने यह भी बताया कि बाढ़ के कारण सब्जी समेत अन्य वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। कई लोग अभी भी राहत शिविरों में रह रहे हैं क्योंकि बाढ़ का पानी अभी भी हमारे घरों में भरा पड़ा है। इस बार ईद घर पर मनाना काफी मुश्किल है।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की रिपोर्ट के अनुसार, बारपेटा जिले में 225 हेक्टेयर फसल भूमि वर्तमान में पानी में डूबी हुई है। पिछले 48 घंटों में जिले में बाढ़ के पानी में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई, जिससे राज्य में मरने वालों की संख्या छह हो गई है।

Tags:    

Similar News

-->