Assam में बाढ़ के चलते अब तक 85 लोगों की मौत

Update: 2024-07-09 08:16 GMT

Assam असम: असम में बाढ़ की स्थिति में मामूली सुधार हुआ है, हालांकि अब भी 27 जिलों में बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या करीब 18.80 लाख है। Officials ने बताया कि सोमवार को राज्य में 6 और लोगों की मौत हो जाने से इस वर्ष बाढ़, भूस्खलन और तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर 85 हो गई है।ब्रह्मपुत्र सहित कई प्रमुख नदियां विभिन्न स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और कुछ स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है।

27 जिलों में अभी भी 18.80 लाख लोग प्रभावित
अधिकारियों ने बताया कि अब 27 जिलों में 18,80,700 लोग प्रभावित हैं जबकि रविवार को करीब 22.75 लाख लोग बाढ़ से पीड़ित थे। राज्य में Dhubri जिला बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित है, जहां करीब 4.75 लाख लोग बाढ़ की समस्या से जूझ रहे हैं।इसके बाद कछार में 2 लाख से अधिक लोग और बारपेटा में करीब 1.36 लाख लोग बाढ़ से पीड़ित हैं। अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन 25 जिलों में 543 शिविर और राहत वितरण केंद्र चला रहा है। वर्तमान में 3,45,500 विस्थापित लोगों की देखभाल कर रहा है।
खतरे के निशान से ऊपर बह रही नदियां
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) सहित कई एजेंसियों द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में बचाव अभियान चलाया जा रहा है।गुवाहाटी स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को बताया कि अगले 24 घंटों में अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है।ब्रह्मपुत्र नदी निमती घाट, तेजपुर, गुवाहाटी और धुबरी में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। अन्य प्रमुख नदियां सुबनसिरी (बदाती घाट), बुरहिडीहिंग (चेनिमारी), दिखौ (शिवसागर), दिसांग (नांगलमुराघाट), कोपिली (धरमतुल), बराक (बी पी घाट), संकोश (गोलोकगंज) और कुशियारा (करीमगंज) भी खतरे के निशान को पार कर गई हैं.
Tags:    

Similar News

-->