असम: 27 नवंबर की रात कछार जिले के गुमरा बाजार में भीषण आग लग गई, जिससे लकड़ी की एक दुकान और उसके अंदर रखा सारा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग की लपटों ने देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। दमकल और आपातकालीन सेवा के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
हालांकि लकड़ी की दुकान पूरी तरह जल गई, लेकिन आसपास की अन्य दुकानें आग की चपेट में आने से बच गईं।
शुरुआती अनुमान के मुताबिक, इस घटना में कई लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग लगने के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
Tags: