असम में अब तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने पर लगेगा जुर्माना, सिंगर जुबीन गर्ग ने फैसले का किया स्वागत

असम सरकार द्वारा राज्य की सड़कों पर गति सीमा निर्धारित करने के बाद गायक जुबीन गर्ग ने सरकार के निर्णय की प्रशंसा करते हुए.

Update: 2022-02-12 10:07 GMT

असम सरकार द्वारा राज्य की सड़कों पर गति सीमा निर्धारित करने के बाद गायक जुबीन गर्ग ने सरकार के निर्णय की प्रशंसा करते हुए, कहा कि मोटरसाइकिलों की गति को विशेष रूप से नियंत्रित करने की आवश्यकता है।

सरकार के फैसले के बारे में बोलते हुए गर्ग ने कहा, "यह एक स्वागत योग्य कदम है और हां सभी वाहनों की गति पर पूर्ण नियंत्रण की आवश्यकता है।" उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं और जानमाल के नुकसान को रोकने के लिए असम में वाहनों की गति को नियंत्रित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, कारों के साथ-साथ, सड़क पर मोटरसाइकिलों की गति सिमा की निगरानी करने की आवश्यकता है। लोग काफी तेज गति से बहुत ख़राब तरीके से गाड़ी चलाते हैं। मैंने एक बार व्यक्तिगत रूप से गणेशगुड़ी में ऐसी ही एक स्थिति का सामना किया।
गर्ग ने कहा कि हालांकि राज्य में कुछ स्थानों को गति उल्लंघनों को ट्रैक करने के लिए हाई-टेक उपकरणों से लैस किया गया है, लेकिन उल्लंघनों से अधिक कुशलता से निपटने के लिए ऐसी और प्रणालियों को स्थापित करने की आवश्यकता है।
असम सरकार ने घोषणा की कि केवल 4 लेन की सड़कों पर गैर-परिवहन मोटर वाहन 100 किमी प्रति घंटे की गति से चल सकते हैं। अन्य सड़कों पर गति को 70 किमी/घंटा तक और नगरपालिका सीमा के भीतर सड़कों पर 60 किमी/घंटा तक चलाने की अनुमति होगी। वहीं दुपहिया वाहनों को 4 लेन की सड़कों पर अधिकतम 60 किमी/घंटा की गति से गाड़ी चलाने की अनुमति होगी। नगरपालिका सीमा के भीतर अन्य सड़कों पर मोटरसाइकिलें 50 किमी / घंटा पर चल सकती हैं।
Tags:    

Similar News