मिजोरम, असम में खतरनाक भूस्खलन के बाद NH-6 आंशिक रूप से यातायात के लिए आवाजाही शुरू

पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम, असम और मेघालय में भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई है।

Update: 2022-05-17 08:37 GMT

पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम, असम और मेघालय में भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई है। भूस्खलन भी हो रहें हैं। असम बाढ़ के कारण 20 लाख लोग प्रभावित हैं। साथ ही मेघालय की बात करें तो यहां खतरनाक भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 6 के उमकियांग-राताचेरा खंड पर यातायात की आवाजाही को आंशिक रूप से बहाल कर दी गई। भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के कारण शुक्रवार से ही सैकड़ों यात्री और सैकड़ों वाहन एनएच-6 पर फंसे हुए हैं।

पूर्वी जयंतिया हिल्स के उपायुक्त अभिलाष बरनवाल ने पुष्टि की कि दो लेन के राजमार्ग के एक तरफ को साफ कर दिया गया है और वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई है। बरनवाल ने यह भी बताया कि यदि भूस्खलन नहीं हुआ तो मंगलवार शाम तक पूरी सड़क को साफ कर दिया जाएगा। जिला प्रशासन ने एक सरकारी थोक आपूर्तिकर्ता और एनएचएआई को फंसे हुए यात्रियों को पानी और खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए कहा था।
Tags:    

Similar News

-->