मोरीगांव में एक होटल में काम करने वाले मजदूर दीपक देउरी के बुधवार सुबह बाथरूम में लटके पाए जाने से सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक दीपक होटल के अन्य मजदूरों के साथ सो रहा था. सुबह होटल के मजदूर जब बाथरूम में गए तो दीपक को बाथरूम के अंदर लटका मिला। मजदूरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस होटल पहुंची और पूछताछ के लिए चार मजदूरों को उठाया।


Tags: