Kamrup: किन्नर की बेरहमी से हत्या, संदिग्धों की तलाश में पुलिस
किन्नर की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी, जांच तेज
कामरूप : कामरूप जिले के रंगिया रेलवे स्टेशन के समीप एक किन्नर की बड़ी बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है।
पुलिस ने बुधवार को बताया कि रंगिया रेलवे स्टेशन के समीप किराए के मकान में रह रही किन्नर की बड़ी बेरहमी से धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया। मृत किन्नर की पहचान आसमां के रूप में की गई है। आसमां की नजदीकी एक युवक से थी। जिसकी पहचान सोनाबाबू अली के रूप में की गई है।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मृत किन्नर के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस हत्या के पीछे किन्नर के साथ रह रहे सोनाबाबू का हाथ होना मान रही है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। घटना के बाद से ही सोनाबाबू फरार बताया गया है ।