असम के लखीमपुर के बंदरदावा में कथित तौर पर कुछ लोग अवैध सेक्स रैकेट (Illegal Sex Racket) चला रहे हैं, जिससे इलाके की सामाजिक व्यवस्था को ठेस पहुंची है। स्थानीय लोगों द्वारा स्ट्रिंग ऑपरेशन किए जाने के बाद अवैध कारोबार का खुलासा हुआ है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रैकेट में अलग-अलग उम्र की लड़कियों समेत कुछ लोग शामिल हैं। बंदरदावा के एक होटल में स्थानीय लोगों ने स्ट्रिंग ऑपरेशन को अंजाम दिया। स्ट्रिंग ऑपरेशन के दौरान दो लड़कियों के साथ एक शख्स को होटल के एक कमरे में पकड़ा गया और कमरे से कंडोम और अन्य सामान भी बरामद किया।
हालांकि, लड़कियों के साथ पकड़े गए व्यक्ति ने दावा किया कि वह उनके कमरे में पेशाब करने आया था। सूत्रों ने बताया कि नगांव और होजई (Hojai) की कुछ लड़कियां होटल में अक्सर आती रहती हैं। इस बीच, स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र में इस तरह की अवैध गतिविधियों से इनकार किया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ADCP) के नेतृत्व में पूर्वी गुवाहाटी पुलिस जिला (EGPD)के कर्मियों ने गुवाहाटी शहर के दो इलाकों में छापेमारी की और 12 महिलाओं और छह पुरुषों को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि छापेमारी हाटीगांव थाना अंतर्गत विष्णुज्योति पथ और बशिष्ठ थाना अंतर्गत सूरजमुखी पथ पर भी की गयी।
Tags: