गुवाहाटी : 1000 युवकों को अंडमान निकोबार में बने सेल्युलर जेल का दौरा कराने का लिया फैसला

अंडमान निकोबार

Update: 2022-08-18 11:09 GMT

गुवाहाटी, एजेंसी। असम सरकार ने इस बार शिक्षण दौरे (Educational Tour) के दौरान राज्य से 1000 युवकों को अंडमान निकोबार में बने सेल्युलर जेल का दौरा कराने का फैसला लिया है ताकि उन्हें वहां जाकर देश के वीर सपूतों के अदम्य साहस से सीख मिले। इसका एलान राज्य के मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ही कर दिया था।

अंडमान निकोबार में स्थित है सेल्युलर जेल
लोगों को प्रेरित करने और जागरुकता फैलाने के क्रम में असम सरकार ने राज्य के युवाओं को स्वतंत्रता सेनानियों से सीख लेने के लिए सेल्युलर जेल भेजने का फैसला किया है। यह एक शैक्षिणिक टूर होगा। जेल अंडमान निकोबार में है। बता दें कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में इस जेल का एक विशेष स्थान रहा क्योंकि ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह करने वालों को यहीं कैद किया जाता था। अभी-अभी भारत ने स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ आजादी के अमृत महोत्सव के तौर पर मनाया है। युवाओं का यह दौरा उन्हें हमारे साहसी स्वतंत्रता सेनानियों से सीख देने में कारगर होगा।
न्यायप्रणाली पर बोझ कम करने का फैसला, एक लाख छोटे मामलों को वापस लेने का एलान
प्रदेश मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा ने कहा, 'हमने फैसला लिया है कि असम से 1000 युवाओं को सेल्युलर जेल भेजेंगे। इससे इतर राज्य में एक लाख छोटे मोटे मामलों को वापस लेने का फैसला किया है जिसमें आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट के एक लाख लंबित मामले हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस बात की घोषणा मुख्यमंत्री ने की थी। मुख्यमंत्री ने कहा था कि न्यायिक प्रणाली पर से बोझ को कम करने के क्रम में यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा, 'ऐसे मामलों में कमी करने से ज्यूडिशियरी को मदद मिलेगी और यह गंभीर अपराधों के लंबित मामलों पर फोकस कर सकेगा। हर घर तिरंगा आंदोलन पर उन्होंने राज्य के सेल्फ हेल्प ग्रुप का जिक्र किया जिन्होंने 42 लाख तिरंगों की बिक्री की और 17 करोड़ रुपये कमाए।


Tags:    

Similar News

-->