असम में बाढ़ के कहर से लोगो का जीना हुआ दूभर

Update: 2022-06-25 07:34 GMT

असम फ्लड न्यूज़: असम के अधिकांश प्रभावित जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है वहीं, कुछ जगहों पर पानी कम होने के बावजूद जमीन के बड़े हिस्से में पानी भर गया है| प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पूरी स्थिति पर करीब से नजर बनाए हुए हैं| कई जिलों में बाढ़ की वजह से भीषण तबाही मची हुई है. राज्य में सात लोगों की और जान चली गई, जिसके बाद बाढ़ से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 108 पर पहुंच गई है|

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा लगातार बाढ़ की स्थिति पर करीब से नजर बनाए हुए हैं. बीते दिन उन्होंने बाढ़ से प्रभावित सिल्चर का हवाई दौरा किया राज्य में बाढ़ की मौजूदा स्थिति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नजर बनाए हुए हैं. उन्होंने कहा कि केंद्र असम में बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है | और इस चुनौती से निपटने के लिए राज्य सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है. उन्होंने कहा, "सेना और एनडीआरएफ की टीमें बाढ़ प्रभावित इलाकों में मौजूद हैं | 

Tags:    

Similar News

-->