Nagaon नागांव: नागांव शहर के पुराने ढाकापट्टी इलाके का नाम मंगलवार से रूपकोंवर चौक के नाम से जाना जाएगा।
जिला आयुक्त देवाशीष शर्मा ने मंगलवार को अपने कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए स्थानीय पत्रकारों को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नाम परिवर्तन की पहल मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा के हालिया निर्देश के बाद की गई है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले अल्पसंख्यक समुदाय के एक युवक द्वारा बाइक सवार पर किए गए बर्बर हमले के बाद, मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने जिला आयुक्त देवाशीष शर्मा को ढाकापट्टी इलाके का नाम बदलने का निर्देश दिया था और स्थानीय संगठनों व अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ विचार-विमर्श के बाद, उपायुक्त ने अंततः इलाके का नाम ढाकापट्टी के बजाय 'रूपकोंवर चौक' रखने का फैसला किया।