सिलचर: असम से कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई का काफिला दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई का एक्सीडेंट मंगलवार (03 अक्टूबर) दोपहर असम के कछार जिले के सिलचर में हुआ।
शुरुआती इनपुट के मुताबिक, हादसे में कुल 10 कारें शामिल थीं।
इस दुर्घटना में महिलाओं समेत सात कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हो गये।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, असम कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई इस हादसे में बाल-बाल बच गए।
सूत्रों का कहना है कि असम कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के काफिले को विपरीत दिशा से आ रहे एक वाहन ने टक्कर मार दी।
Tags: