नाबालिग लड़की का क्षत-विक्षत परिस्थिति में शव बरामद

परिवार ने दुष्‍कर्म और हत्या का आरोप लगाया

Update: 2023-09-11 08:13 GMT

असम न्यूज: असम के करीमगंज कस्बे में रविवार को एक नाबालिग लड़की मृत पाई गई। मृतका के परिवार ने आरोप लगाया कि लड़की साथ दुष्‍कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। 15 वर्षीय लड़की शनिवार की रात अपनी तीन नाबालिग बहनों के साथ सोने गई, लेकिन अपने घर में मृत पाई गई।

करीमगंज जिले के पुलिस अधीक्षक पार्थ प्रतिम दास ने आईएएनएस को बताया, ''परिवार के सदस्यों का दावा है कि लड़की के साथ दुष्‍कर्म किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। हमने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही कोई निष्कर्ष निकाला जा सकता है।''

पुलिस अधीक्षक पार्थ प्रतिम दास ने कहा कि पुलिस ने घटना के बारे में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए जांच शुरू कर दी है। हम घटना के हर पहलू पर गौर कर रहे हैं। फिलहाल, मैं जांच के लिए अधिक जानकारी नहीं दे सकता। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Tags:    

Similar News