देश के पांच राज्यों, मणिपुर, गोवा, यूपी, पंजाब और उत्तराखंड में हाल ही संपन्न हुए चुनावों के नतीजे आज घोषित किए गए हैं। इनमें चार राज्यों में भाजपा ने अपना परचम लहराया है, जबकि एक राज्य में आम आदमी पार्टी की जबरदस्त जीत हुई है। लेकिन आपको बता दें कि इन पांचो राज्यों के साथ ही असम में भी एक विधानसभा सीट के लिए चुनाव हुए थे। यह चुनाव असम की माजुली सीट के लिए कराया गया था जिसका रिजल्ट आज घोषित किया गया है।
यहां पर भारतीय जनता पार्टी ने भुवन गाम को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। इसके लिए मतदान 7 मार्च को और मतगणना 10 मार्च को हुई है। यही वो ही सीट है जो पिछले साल राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने जाने के बाद केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी। इस वजह से यहां उपचुनाव कराना पड़ा।
भारतीय जनता पार्टी गठबंधन के मनोनीत उम्मीदवार भुबन गाम ने माजुली उप चुनाव में भारी मतो से विजय प्राप्त की है। ऐसे में आज भाजपा के लिए बेहद ही खुशी वाला दिन है। क्योंकि उसने असम के माजुली समेत, गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश में शानदार जीत दर्ज की है।
Tags: