स्थानीय निकाय चुनावों के लिए रहें तैयार: CM हिमंता बिस्वा सरमा

CM हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा

Update: 2021-12-12 15:11 GMT
मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (CM Himanta Biswa Sarma) ने पार्टी कार्यकर्ताओं से राज्य भर में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों (local body polls) के लिए तैयार रहने को कहा है। उन्होंने यहां हुई पार्टी की बैठक में शामिल होने के दौरान यह बात कही। मुख्यमंत्री ने बताया कि शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव फरवरी 2022 में होंगे और गुवाहाटी, डिब्रूगढ़ और सिलचर के नगर निगमों के चुनाव अप्रैल में होंगे।
उन्होंने कहा कि उसके बाद देवरी और थेंगल कछारी स्वायत्त परिषदों के लिए चुनाव होंगे। वित्तीय प्रकोष्ठ को मजबूत करने के लिए पार्टी 1 जनवरी से 30 जनवरी तक 'छहजुग निधि अभियान' शुरू करेगी। इस 'अभियान' के दौरान पार्टी के सदस्य जनता से चंदा लेने के लिए घर-घर जाकर प्रचार करेंगे। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सांगठनिक जिलों में पार्टी के कार्यालय अगले साल अप्रैल में बनकर तैयार हो जाएंगे। बैठक के दौरान पार्टी अध्यक्ष भाबेश कलिता (Bhabesh Kalita), पार्टी के मंत्री, सांसद और विधायक के अलावा पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
Tags:    

Similar News

-->