Assam विश्वविद्यालय के छात्र को पहलगाम हमले पर भड़काऊ पोस्ट करने के कारण किया गिरफ्तार

Update: 2025-04-25 11:24 GMT
Assam असम : पहलगाम आतंकवादी हमले के संबंध में सोशल मीडिया पर भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से उकसाने वाली सामग्री साझा करने के आरोप में सिलचर पुलिस ने असम विश्वविद्यालय के एक छात्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि छात्र को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने कहा, ‘‘वह फिलहाल पुलिस हिरासत में है और उसे उचित समय पर अदालत में पेश किया जाएगा। हम मामले की जांच कर रहे हैं।’’ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की असम विश्वविद्यालय इकाई द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद छात्र को गिरफ्तार किया गया।
एबीवीपी सूत्रों ने बताया कि विश्वविद्यालय में ‘कंप्यूटर साइंस’ की पढ़ाई कर रहे छात्र ने बुधवार को फेसबुक पर एक पोस्ट साझा की थी, जिसमें पहलगाम आतंकवादी हमले का विरोध करने पर एबीवीपी सदस्यों सहित कुछ व्यक्तियों के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया था।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले में 28 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। आरोपी द्वारा साझा की गई पोस्ट अब सोशल मीडिया मंच पर उपलब्ध नहीं है। छात्र ने बाद में एक और ‘पोस्ट’ साझा कर माफी मांगते हुए कहा कि उसका किसी को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था।
देशद्रोह का आरोप
मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि पहलगाम आतंकवादी हमले में पाकिस्तान और उसकी संलिप्तता का कथित तौर पर बचाव करने के लिए असम में विपक्षी दल ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के विधायक अमीनुल इस्लाम को बृहस्पतिवार को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया। शर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया सहित किसी भी माध्यम से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से पाकिस्तान का समर्थन करने के किसी भी प्रयास को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Tags:    

Similar News