Jamugurihat जामुगुरीहाट : इटाखोला चौकी अंतर्गत अग्रिपाम निवासी सुसेन मुर्मू और अनिता मुर्मू के एक साल छह माह के शिशु की घर के अंदर स्थित तालाब में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर आंगन में खेल रहा शिशु अचानक लापता हो गया। परिजनों ने संभावित स्थानों पर शिशु को खोजने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में शिशु का शव तालाब में तैरता हुआ देखा गया। इस दुखद घटना से इलाके में मातम पसर गया।