Assam : एक राष्ट्र, एक चुनाव पर बोकाखाट में सेमिनार संपन्न

Update: 2025-04-01 06:06 GMT
Bokakhat बोकाखाट : बोकाखाट बार एसोसिएशन की पहल पर साहित्य सभा भवन बोकाखाट में रविवार को 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में ऑल असम लॉयर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बिजन महाजन शामिल हुए। उन्होंने कहा कि 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' प्रणाली से देश की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी, साथ ही सुरक्षित राजनीतिक भविष्य भी सुनिश्चित होगा। उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली समिति द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के संबंध में देश भर में विभिन्न स्तरों पर चर्चा हो रही है। भारत में 1952 में पहला चुनाव इसी प्रक्रिया से हुआ था और यह प्रणाली 1967 तक लागू रही। उन्होंने कहा कि 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' को फिर से लागू करने से राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक पहलुओं में सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।
Tags:    

Similar News