असम का माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज सुबह 10 बजे असम एचएससीएल परिणाम 2023 जारी करेगा, इस प्रकार उन लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो जाएगा जिन्होंने अपनी कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा दी थी।
परिणाम SEBA की आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org के माध्यम से ऑनलाइन उपलब्ध कराए जाएंगे। छात्र Resultsassam.nic.in, indiaresults.com, results.shiksha, assam.shiksha, exametc.com, school9.com सहित अन्य वेबसाइटों पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
गौरतलब है कि इस साल एचएसएलसी परीक्षा पेपर लीक को लेकर कई विवादों से घिरी रही थी।
इस सिलसिले में कई छात्रों और शिक्षकों को गिरफ्तार भी किया गया था, जिसकी जांच अभी जारी है.
Tags: