Assam : पंचायत चुनाव के लिए डेमो में तैयारियां पूरी

Update: 2025-05-02 06:54 GMT
Demo डेमो : 95 नंबर डेमो विधानसभा क्षेत्र (पूर्व में 107 नंबर थौरा विधानसभा क्षेत्र) में पंचायत चुनाव अपने प्रथम चरण में 2 मई को होंगे। पंचायत चुनाव 2025 के प्रथम चरण के लिए चुनाव प्रचार बुधवार दोपहर समाप्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार डेमो सह जिला प्रशासन ने विधानसभा क्षेत्र के 291 मतदान केंद्रों पर मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान अधिकारी व पीठासीन अधिकारी गुरुवार की सुबह डेमो कॉलेज पहुंचे और वहां से मतदान के लिए आवश्यक सामान लेकर
अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचे। डेमो सार्वजनिक खेल मैदान में एकत्रित वाहनों से मतदान कर्मियों को उनके संबंधित मतदान केंद्रों पर पहुंचाया गया। इसके अलावा डेमो नगर पालिका बोर्ड ने व्यवसायिक संघ डेमो के अध्यक्ष व सचिव को पत्र के माध्यम से सूचित किया कि डेमो सह जिला अंतर्गत होने वाले प्रथम पंचायत चुनाव के मद्देनजर संभावित यातायात व सुरक्षा परिदृश्यों के मद्देनजर डेमो नगर पालिका बोर्ड अंतर्गत सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान 1 व 2 मई को बंद रहेंगे।
Tags:    

Similar News