असम : पोयनाली परिषद ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 2,23,100 रुपये का वित्तीय अनुदान दिया
असम शहरी जल आपूर्ति और पोयनाली परिषद ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 2,23,100 रुपये का वित्तीय अनुदान दिया। इस दयालुता के लिए बोर्ड से जुड़े सभी लोगों का मुख्यमंत्री हिमंता ने हार्दिक धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है।इसी तरह से असम गण परिषद विधायक दल के माननीय सदस्यों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 लाख रुपये का दान दिया। और इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स श्रीमहेश सहरिया ने आज मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 लाख रुपये का आर्थिक अनुदान दिया। हिमंता ने कहा कि उदारता के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।