असम पुलिस ने मवेशी तस्करी की दो कोशिशें को किया नाकाम

Update: 2023-07-17 09:15 GMT

गुवाहाटी। असम पुलिस ने राज्य में पशुधन तस्करी के खिलाफ अपना अभियान जारी रखते हुए गुवाहाटी में गाय तस्करी के दो प्रयासों को विफल कर दिया और 112 मवेशियों को बचाया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने पशु तस्करी के आरोप में चार लोगों को पकड़ा भी है।

पहली घटना में खेतड़ी में शहर पुलिस ने एक अभियान के दौरान 62 मवेशियों को ले जा रहे दो वाहनों को रोका।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि वाहन सिलापाथर से मेघालय की ओर जा रहे थे।

घटना के सिलसिले में पुलिस ने दो संदिग्धों अब्दुल कलाम और मेरेदुल इस्लाम को हिरासत में लिया, जबकि दो अन्य भागने में सफल रहे।

दूसरी घटना में, जोराबाट में शहर पुलिस ने एक ट्रक को रोका जो कम से कम 48 गायों को ले जा रहा था।

पुलिस के मुताबिक, वाहन लखीमपुर से बर्नीहाट जा रहा था।

मूल रूप से दक्षिण भारत के रहने वाले दो लोगों को पशु तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

उनकी पहचान रमेश और मणि के रूप में हुई है।

गुवाहाटी शहर पुलिस ने ट्विटर पर लिखा, “खेतड़ी थाना और जोराबाट ओपी द्वारा तीन ट्रकों को रोक कर शहर पुलिस ने पशु तस्करी के दो प्रयासों को विफल कर दिया। कुल 112 मवेशी बरामद किये गये और तीन तस्‍करों को गिरफ्तार किया गया। कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।”

आईएएनएस

Tags:    

Similar News