लखीमपुर जिला के बिहपुरिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर ड्रग्स के कारोबार में शामिल तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि बीती रात उत्पल बोरा के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान भी बिहपुरिया नगर से पेहसान आलम अहमद, नजरुल इस्लाम और मनजीत गोगोई को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से प्लास्टिक के 35 छोटे-छोटे कंटेनर के अलावा 5 ग्राम हेरोइन जब्त किया गया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार ड्रग्स तस्कर से सघन पूछताछ कर रही है।