Jamugurihat जामुगुरीहाट : दक्षिणी सुतिया के करैयानी के बिहारी बस्ती निवासी लीला माया देवी नामक महिला के रसोईघर व बगल के खलिहान में शनिवार की रात भीषण आग लग गयी. पड़ोसियों व घर के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन रसोईघर में रसोई गैस सिलेंडर होने के कारण उन्हें पीछे हटना पड़ा. आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते रसोईघर व खलिहान को अपनी चपेट में ले लिया. इस भीषण आग में तीन बकरियां व एक गाय के अलावा बड़ी संख्या में मुर्गियां, बत्तख व कबूतर जलकर मर गये. खलिहान में मौजूद दो अन्य गायें भी इस भीषण आग में आंशिक रूप से झुलस गयीं. सुतिया से पशु चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंची और घायल गायों का प्राथमिक उपचार किया. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.