Golaghat गोलाघाट: गोलाघाट पुलिस ने एक खूंखार गैंडा शिकारी को गिरफ्तार कर आज कोर्ट में पेश किया।पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, शिकारी को जनवरी 2024 में काजीरंगा में गैंडे के शिकार मामले के संदर्भ में बोकाखाट पीएस केस नंबर 17/2024 यू/एस 120(बी)/379 आईपीसी, आर/डब्ल्यू सेक्शन 51, वाइल्ड लाइफ (प्रोटेक्शन) (असम संशोधन) एक्ट 2009, आर/डब्ल्यू सेक्शन 25 (1ए)/27 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था, जिसके खिलाफ पहले ही चार्जशीट दाखिल की जा चुकी थी। खूंखार गैंडा शिकारी की पहचान चिनजासन वाल्टे उर्फ सोनपु (47 वर्ष) के रूप में हुई है, जो नेंगजाथांग वाल्टे बुंगमुअल ज़ोर वेंग का बेटा है और मणिपुर के चुराचांदपुर का निवासी है।