असम कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, इस तरह करें डाउनलोड

असम में राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB), असम ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती संयुक्त लिखित परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है।

Update: 2022-02-10 16:16 GMT

असम में राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB), असम ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती संयुक्त लिखित परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। यह अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह SLPRB की आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना पंजीयन क्रमांक और जन्मतिथि आदि अंकित करना होगा।

बता दें कि असम पुलिस विभाग ने कांस्टेबल भर्ती के शारीरिक परीक्षा का परिणाम इसी महीने जारी किया था। शारीरिक परीक्षा का आयोजन पिछले साल राज्य के विभिन्न जिलों में किया था।
इस तरह करें डाउनलोड
Step 1: सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाएं।

Step 2: अब होम पेज पर एडमिट कार्ड के सेक्शन में जाएं।

Step 3: अब कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।

Step 4: अब आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे।

Step 5: यहां पर अपनी जानकारी पंजीयन नंबर और जन्मतिथि आदि दर्ज कर के सबमिट करें।

Step 6: अब आपका प्रवेश पत्र आपके सामने प्रदर्शित हो जाएगा।

Step 7: इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकाल लें।


बता दें कि असम कांस्टेबल भर्ती के माध्यम से असम पुलिस में 6,662 कांस्टेबल (एबी और यूबी), एपीआरओ में 813 कांस्टेबल, एफ एंड ईएस में 788 कांस्टेबल और डीजीसीडी व सीजीएचजी में 754 कांस्टेबल/गार्ड्समैन के पदों पर भर्ती होने वाली है। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन फरवरी में ही किया जाएगा।


Tags:    

Similar News