असम : कक्षा 10 की छात्रा गृहनगर लुमडिंग में ट्यूशन क्लास के बाद हुई लापता
नगांव (असम) : असम के होजई जिले में एक लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी गई है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
कक्षा 10 की छात्रा सोमवार शाम अपने गृहनगर लुमडिंग में ट्यूशन क्लास के बाद लापता हो गई थी।
"नाबालिग का शव मंगलवार को लुमडिंग के कृष्णा बस्ती इलाके में मिला था। प्रथम दृष्टया, यह बलात्कार और हत्या का मामला लगता है, लेकिन मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा, "एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा।