Assam: बोकाखाट थाना समिति ने प्रधानमंत्री रक्षा कोष में 2 लाख रुपये दान किए

Update: 2025-05-11 13:17 GMT

बोकाखाट: भारत-पाकिस्तान सीमा पर चल रहे तनाव के मद्देनजर असम ग्राम रक्षा संगठन की बोकाखाट थाना कमेटी ने शनिवार को एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। कमेटी प्रधानमंत्री रक्षा कोष में 2 लाख रुपए दान करेगी। साथ ही संगठन ने घोषणा की है कि ग्राम रक्षा संगठन का प्रत्येक सदस्य पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के दौरान घायल हुए वीर सैनिकों के इलाज के लिए एक यूनिट रक्त दान करेगा। बोकाखाट पुलिस थाने में आयोजित बैठक के दौरान इस निर्णय की घोषणा की गई। कमेटी के अध्यक्ष मृदुल बोरा और उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल ने औपचारिक रूप से इस निर्णय की घोषणा की।

Tags:    

Similar News